बरेली। बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में 17 और 18 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से होटल एलए सिविल लाइंस में कार्यशाला होगी। उप क्षेत्रीय प्रमुख वीके अरोरा ने बताया कि कार्यशाला में बैंकों के नवीनीकरण एवं भविष्य में उसमें सुधार की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा होगी।