बरेली। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल सचिवालय ने राज्य के विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों में एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से भी सभी महाविद्यालयों को एक नोटिस जारी किया गया है। कुलसचिव महेंद्र कुमार के अनुसार, प्लास्टिक की बोतलें, कप, प्लेट और पॉलीथिन बैग जैसे एकल-उपयोग प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह वर्जित किया गया है। यह प्रतिबंध परिसर, प्रशासनिक भवनों, विभागों और छात्रावासों में लागू होगा। नए सत्र की शुरुआत में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक मुक्त परिसर की शपथ दिलाई जाएगी। परिसरों में जागरूकता बोर्ड और होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे।