फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती पर रोक

Wed, 20 Jan 2016 12:49 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली सहित प्रदेश के सभी जिलों की स्थानीय निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर अग्रिम निर्देशों तक रोक लगा दी है। इस बारे में मंगलवार को डीएम के पास निर्देश आए, उन्हीं निर्देशों के क्रम में यह आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नगर निगम, चार नगर पालिका परिषद और 15 नगर पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरु की थी। इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकालना ही था, उससे पहले आज शासन से निर्देश आया कि अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। इसलिए नए निर्देश मिलने तक आवेदन न लिए जाएं। क्योंकि शासन स्तर पर भर्ती की नियमावली में कुछ बदलाव होने जा रहा है। उस बदलाव के साथ ही नए सिरे से भर्ती के लिए आवेदन लिए जाएं।
शासन ने नगर निगम क्षेत्र में 307 सफाई कर्मियों की भर्ती के आदेश किए हैं। इसी तरह नगर पालिका परिषद आवंला में 27, बहेड़ी में 50, नवाबगंज में 23, फरीदपुर में 54 सफाई कर्मियों की भर्ती के आदेश किए हैंा इनके अलावा रिच्छा में 15, देवरनिया में 13, शेरगढ़ छह, शीशगढ़ 25, मीरगंज आठ, फतेहगंज पश्चिमी में 19, सिरोली में 16, शाही में 19, बिशारतगंज में सात, सिरौली में 23, ठीरिया निजावत खां में 18, रिठौरा और सैंथल में 20-20 तथा फतेहगंज में पूर्वी में नौ सफाई कर्मियों की भर्ती होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें