जेसीबीसी में किया था शोध, मर गए थे दो गिद्ध
डॉ. पावड़े के नेतृत्व में हरियाणा के पिंजौर स्थित जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र (जेसीबीसी) के दो गिद्धों को निमेसुलाइड, दो को पैरासिटामॉल की ओरल डोज दी। जिन्हें पैरासिटामॉल दी, वे छह घंटे असहज रहे, फिर सामान्य हो गए। जिन्हें निमेसुलाइड दी गई, वे 20 घंटे में मर गए। शोध में डॉ. डी स्वरूप, डॉ. मोहिनी सैनी, डॉ. एके शर्मा, डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. करिकलन शामिल रहे।
तीन और दर्द निवारक दवाओं पर लगा प्रतिबंध
डॉ. पावड़े के मुताबिक, गिद्धों की विलुप्त हो रही प्रजाति की वजह जानने के लिए आईवीआरआई को पूर्व में प्रोजेक्ट मिला था। डाइक्लोफिनेक दर्द निवारक दवायुक्त मांस खाने से गिद्धों की मौत का पता जांच में चला था। इससे गिद्ध को गाउट बीमारी हो रही थी। यूरिक एसिड के क्रिस्टल लिवर में चुभने से और किडनी खराब होने से उनकी मौत हुई। फिर वैकल्पिक एसीक्लोफिनेक, कीटोप्रोफेन दवा भी गिद्धों की मौत की वजह बनी। डीजीसीआई ने इन पर प्रतिबंध लगा रखा है। अब विकल्प के तौर पर दर्द निवारक दवा मैलोक्सीकैम, टेलाफेलानिक एसिड की संस्तुति आईवीआरआई ने की है।