फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांव में महाराणा प्रताप की जयंती मनाने पर रोक, पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में महाराणा प्रताप की जयंती मनाने को लेकर दो पक्षों में तनाव बढ़ गया। इस कारण आयोजन को रोक पड़ा। इस कारण क्षत्रिय समाज में आक्रोश व्याप्त है। इसको देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
गुरुवार को थाना हाफिजगंज के गांव नरहरपुर में क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की जयंती मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली।गुरुवार को जैसे ही जयंती मनाने के लिए कार्यक्रम आरंभ किया। तभी गांव के दूसरे पक्ष ने थाना हाफिजगंज पुलिस को सूचना दी की गांव में कुछ लोग नई परंपरा डालने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महाराणा प्रताप की जयंती मनाने पर रोक लगा दी गई। इससे गांव में तनाव का माहौल है। माहौल खराब होते देखा भारी पुलिस बल यहां तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि गांव से सूचना मिली थी कि कुछ लोग महाराणा प्रताप जयंती पर नई परंपरा डालने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए गांव में पुलिस बल को तैनात कर ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें