फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीएएमएस विद्यार्थियों की याचिका स्वीकार, दे सकेंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह की ओर से बीएएमएस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की दया याचिका पर विचार करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण करने का अवसर प्रदान किया है। मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार बीएएमएस पाठयक्रम के करीब 50 विद्यार्थियों ने कुलपति को दया याचिका दी थी। ये विद्यार्थी लंबे समय से परीक्षा दे रहे थेे, लेकिन परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके। इनका अंतिम अवसर भी समाप्त हो गया था। इसके बाद इन्होंने कुलपति से अनुरोध किया। ये छात्र-छात्राएं आगामी दिनों में होने वाली परीक्षा में शामिल होकर अपना पाठ्यक्रम पूरा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें