बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को बीएएमएस और बीएससी के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी गई। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित बीएएमएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष (बैच 2017 से 2020 तक) की मुख्य व पूरक परीक्षा के फॉर्म 12 दिसंबर से भरे जाएंगे। बीएससी नर्सिंग तृतीय और चतुर्थ वर्ष (बैच 2019 और 2020) की मुख्य व पूरक परीक्षा और बीएससी (पोस्ट बेसिक नर्सिंग) के द्वितीय वर्ष (बैच-2020) की पूरक परीक्षा के फॉर्म भी 12 दिसंबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने व परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर है। वहीं, आवेदन पत्र जमा करने और कॉलेज की ओर से इसे ऑनलाइन स्वीकृत करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एमबीबीएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रोफेशनल (भाग एक और दो) की पूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। इसकी परीक्षाएं 28 दिसंबर से चार जनवरी तक अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक कराई जाएंगी।