फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कूड़े से आजाद होगा बाकरगंज, 25 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक पार्क

Thu, 02 Jul 2026 05:32 PM IST
Mukesh Kumar सौरभ श्रीवास्तव, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

 बाकरगंज में 20 एकड़ जमीन पर 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पार्क विकसित किया जाएगा। यहां मौजूद 12 लाख मीट्रिक टन कूड़े का छह महीने में निस्तारण होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन
बाकरगंज का डलावघर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बाकरगंज को जल्द ही कूड़े से आजादी मिलेगी। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यहां 20 एकड़ जमीन पर 25 करोड़ रुपये से आधुनिक पार्क विकसित किया जाएगा। फिलहाल, यहां 12 लाख मीट्रिक टन कूड़ा बचा है, जिसके निस्तारण में छह महीने लगने का अनुमान है। जमीन को सुरक्षित करने के लिए आरसीसी बाउंड्रीवॉल का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों का दावा है कि एक से डेढ़ साल में यह स्थान शहर का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बन जाएगा। पार्क में ओपन जिम, बच्चों के झूले, आधुनिक खेल उपकरण और रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए एक बड़े हिस्से में सघन वन (ग्रीन बेल्ट) भी विकसित होगा।

रोजाना 450 से 500 मीट्रिक टन कचरा यहां होता था डंप
बाकरगंज काफी समय से शहर का सबसे बड़ा डलावघर रहा है। यहां रोजाना 450 से 500 मीट्रिक टन कचरा डंप होता था। पुराने प्लांट की क्षमता कम होने से कचरे का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। अब छह महीने में इस कूड़े को पूरी तरह साफ करने का लक्ष्य है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए रजऊ स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को भी पूरी क्षमता से संचालित करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की सक्रियता के बाद हरकत में आया नगर निगम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर आगमन के दौरान हेलिकॉप्टर से इस कूड़े के पहाड़ को देखा था। उन्होंने नगर आयुक्त संजीव मौर्य से इस पर सवाल किया तो उन्होंने छह महीने में कूड़ा निस्तारण का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया। अब अधिकारी बाकरगंज को नया स्वरूप देने में जुटे हैं।

नगर निगम के एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि बाकरगंज में कूड़ा के पहाड़ का निस्तारण जल्द होगा। वहां पर नया पार्क बनाया जाएगा, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा। निगम इसके लिए कार्ययोजना तैयार करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें