बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने लव, जिम और स्पा जिहाद का आरोप लगाते हुए जिले में हो रही घटनाओं के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। इन गतिविधियों को साजिश करार देते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।
प्रेमनगर स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को बजरंग दल के प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी ने कहा कि संगठन इन असामाजिक तत्वों को सबक सिखाने में सक्षम है। प्रशासन को कार्रवाई का अवसर दिया है। यदि प्रशासन ने जल्द ही इन गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया तो बजरंग दल स्वयं छापामार कार्रवाई शुरू करेगा। संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम ने शहर में लव जिहाद के लिए बन रहे केबिनों पर चिंता जताई। महानगर संयोजक केवलानंद गौड़ ने भी विचार रखे। महानगर मंत्री संजय शुक्ला ने माताओं-बहनों से अपने कुल परंपरा का ध्यान रखने की अपील की। अभिभावकों से कहा कि जिस जिम या संस्थान में परिवार की महिलाएं जाती हों, उसकी पड़ताल कर लें और गतिविधियों पर नजर रखें।