फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी-भुड़िया मार्ग का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी-बाहपुर नदेली-भुड़िया मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग ने स्थलीय निरीक्षण कर एस्टीमेट तैयार किया है। शासन की मंजूरी मिलते ही 44 करोड़ रुपये खर्च करके सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि शासन स्तर की व्यय वित्त समिति की मंजूरी मिल चुकी है। अब शासनादेश जारी होते ही 16.80 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो जाएगा। यह मार्ग बहेड़ी को को उतराखंड से जोड़ता है। इसके चौड़ीकरण के बाद सितारगंज की ओर आवागमन आसान हो जाएगा। काफी समय से इसके चौड़ीकरण की मांग उठ रही थी। शासन के आदेश पर एस्टीमेट बनाया गया है। सड़क फिलहाल 3.75 मीटर चौड़ी है। अब इसे सात मीटर किया जाना प्रस्तावित है। चौड़ीकरण से सफर सुरक्षित होगा। क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें