फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद के चलते तीन घंटे बाद नहर से निकाला जा सका बाघिन का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। शारदा नहर से बहकर आया बाघिन का शव सीमा विवाद के कारण तीन घंटे तक नहर में ही उतराता रहा। बाद में बमुश्किल खुटार रेंज के वनकर्मियों ने उसे अपने क्षेत्र में माना और उसे निकवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बता दें कि पीलीभीत जनपद के शारदा नदी से नहर को निकाला गया है। जो शाहजहांपुर होकर गुजरती है। शनिवार दोपहर को शारदा नहर पटरी के किनारे रोड से जा रहे कुछ लोगों ने बाघिन के एक शव को बहता हुआ देखकर मामले की जानकारी खुटार रेंज की दिउरिया वन चौकी को दी। इसके बाद वन चौकी के कर्मचारियों ने शव को पीलीभीत जनपद में होने के कारण मामले की जानकारी पूरनपुर के वन विभाग को दे दी। पूरनपुर के एसडीओ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे तब तक बाघिन का शव बहते हुए शाहजहांपुर की खुटार रेंज में आ चुका था। फिर क्या था मौके पर पहुंचे पीलीभीत जिले के वनकर्मियों ने उस स्थान को शाहजहांपुर का बताते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। सूचना पर खुटार के रेंजर देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी कहा कि शव पीलीभीत जिले की ओर से नहर में बहता हुआ आ रहा है। इस पर एसडीओ पूरनपुर ने बताया कि वर्तमान में बाघ का शव जहां है वह स्थान शाहजहांपुर में आता है। इसलिए पूरी कार्रवाई रेंजर खुटार को ही करनी होगी। इस पर खुटार के रेंज अधिकारी ने अपने उच्चाधिकारियों से बात की और उनसे मिले दिशानिर्देश के बाद शव को निकलवाया जा सका।
पुवायां। शाहजहांपुर जनपद के खुटार रेंज में सबसे ज्यादा जंगल का क्षेत्र है। इस क्षेत्र में पड़ने वाले जंगलों में कई बाघ, बाघिन के साथ ही तेंदुआ आदि जंगली हैं। बाघ के हमले में भी कई लोग निशाना बन चुके हैं। इसके साथ ही समय-समय पर बाघों की मौतें भी सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 04 फरवरी 14 : खुटार के गांव छापाबोझी के पास खेत में तेंदुए का शव मिला।
-17 जनवरी 16 : खुटार के गांव नरौठा देवीदास के पास सड़क किनारे तेंदुए का शव पड़ा पाया गया।
- 14 अक्तूबर 16 : पुवायां क्षेत्र के गांव सिंघापुर खास के पास शारदा नहर में तेंदुए का शव झाल में फंसा हुआ मिला।
- 11 जुलाई 17 : खुटार रेंज की नवदिया बंकी बीट क्षेत्र के शारदा नहर में बाघिन का शव पड़ा पाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें