बरेली। बीते पांच दिनों से हो रही बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 44 मिमी बारिश हुई। वहीं, अगले तीन दिन और अनुकूल माहौल बने रहने पर हल्की, तेज बारिश की संभावना है।
शनिवार रात को रिमझिम शुरू हो गई थी। देर रात करीब घंटेभर तेज बारिश के बाद रिमझिम का सिलसिला रहा। रविवार तड़के भी बारिश हुई। वहीं, दोपहर में घने बादल घिरने से रिमझिम और बीच बीच में चटक धूप भी निकलती रही। पर हवा में मौजूद सौ फीसदी नमी से तपिश बेअसर रही। वही, रात में भी फिर रिमझिम शुरू हुई। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम पारा 31.8 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ब्यूरो
31.8
24.7
धूप निकलेगी। बादल मंडराएंगे, हल्की, तेज बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:40
सूर्यास्त 6:54