फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कांवड़िये को कार ने मारी टक्कर, रोड पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कछला से गंगाजल लेकर जत्थे के साथ जा रहे कावड़िये को कार ने टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर घायल हो गया। नाराज कावड़ियों ने बरेली-पीलीभीत हाईवे पर कांवड़ रखकर जाम लगाया और हंगामा किया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर गाड़ी व चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर जत्था आगे बढ़वा दिया।
विज्ञापन

पीलीभीत के अलीगंज गांव का जत्था कछला से गंगाजल लेकर गांव लौट रहा था। शनिवार रात 12 बजे जत्था बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रामलीला मैदान के सामने पहुंचा। यहां कार ने एक कांवड़िये रोहित सक्सेना को टक्कर मार दी। कांवड़ियों के हंगामे से हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे कोतवाल राजकुमार शर्मा ने पुलिस के साथ कांवड़ियों को समझाकर आगे रवाना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें