फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज बस में बदायूं के यात्री की मौत, परिजन बोले- जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार

Thu, 27 Jul 2023 12:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली आ रही रोडवेज बस में बदायूं के यात्री की अचानक हालत बिगड़ गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं से बरेली आ रही रोडवेज बस में यात्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन बरेली पहुंचे। उन्होंने जहरखुरानी की आशंका जताकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरइया निवासी सरवर (46) फल का ठेला लगाते थे। बुधवार को वह बरेली जाने को बदायूं से रोडवेज बस में सवार हुए थे। भमोरा के पास सीट पर बैठे सरवर की अचानक हालत बिगड़ गई। बस चालक ने पुलिस को सूचना दी। 

ये भी पढ़ें- गजब हनी ट्रैप: लड़कियों के कपड़े पहनकर घूमते हैं बदमाश, लग्जरी कार वालों को ऐसे बना लेते हैं शिकार
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिस ने दी परिजनों को सूचना 

पुलिस ने बस भमोरा में रुकवाकर सरवर को सीएचसी में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरवर के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर सीएचसी बुला लिया। 

पहचान के बाद शव बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि सरवर जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें