फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में माफिया-बाहुबली नहीं अब सिर्फ बजरंगबली : शाह

विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं) में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब माफिया, बाहुबली नहीं सिर्फ बजरंगबली दिखते हैं। सपा-बसपा के शासन में यूपी माफिया का सेंटर हुआ करता था। योगी की सरकार में माफिया जेल में हैं, प्रदेश से बाहर हैं या फिर सपा के प्रत्याशी हैं। माफिया को 200 मीटर जमीन के भीतर पहुंचाने का काम बाकी है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कहा कि सपा-बसपा के शासन में हर जिले में एक माफिया और एक बाहुबली होता था, लेकिन अब दूरबीन लेकर दूर-दूर तक देखने पर भी माफिया और बाहुबली नजर नहीं आते। सपा सरकार में एक जाति और धर्म विशेष के ही काम होते थे। बसपा सरकार में भी ऐसा होता था, लेकिन मोदी-योगी की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है।
शाह ने अपने संबोधन में कहाकि अगर यूपी में बुआ-भतीजे की सरकार होती तो गरीबों को मिलने वाला यह राशन नेपाल जा रहा होता। बुआ-भतीजे ने यूपी को लूटने का काम किया है। विकास पर अलीगढ़ का ताला डालने का काम किया है। मोदी और योगी सरकार में विकास हो रहा है। गुंडे-माफिया का नहीं अब यूपी में कानून का राज है। अखिलेश बाबू कहते थे भाजपा की वैक्सीन है, अब उन्होंने भी टीका लगवा लिया है। मोदी जी ने देश को कोरोना से बचाने का काम किया है। सभी को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। अगर टीका नहीं लगाया गया होता तो कहा नहीं जा सकता कि कोरोना की तीसरी लहर कितनी खतरनाक हो सकती थी।
विज्ञापन

अखिलेश बाबू झूठ बोलिए, मगर कोने में जाकर
शाह ने कहा कि अखिलेश बाबू बोल रहे थे कि योगी शासन में प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है। अरे अखिलेश बाबू झूठ बोलिए, मगर कोने में जाकर बोलिए। आपकी सरकार में बहू-बेटियां घरों से नहीं निकल सकती थीं। योगी सरकार में किसी गुंडे की हिम्मत नहीं कि बहू-बेटियों को घर से निकलने से रोक सके। अखिलेश बाबू सार्वजनिक रूप से झूठ बोलना अच्छा नहीं लगता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें