फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की गलती से आला हजरत ट्रेन में बुरे फंसे यात्री 

Sun, 06 Aug 2017 01:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली।
बरेली जंक्शन से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस में अहमदाबाद के लिए चढ़े दर्जनों यात्री फंस गए। बरेली, मुरादाबाद से ट्रेन में सवार हुए करीब 45 से ज्यादा यात्रियों को दिल्ली पहुंचने पर पता चला कि रेलवे ने अचानक रूट परिवर्तन कर दिया है। ट्रेन को अहमदाबाद नहीं, बल्कि करीब 200 किमी के फासले वाले अन्य स्टेशनों से गुजारकर भुज ले जाया जाएगा। यात्रियों को जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से लेकर अजमेर के स्टेशनों पर हंगामा हुआ। चलती ट्रेन में यात्रियों ने टीटी का भी घेराव कर दिया।

शनिवार को बरेली जंक्शन से दिल्ली, अहमदाबाद होते हुए भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस में जमकर हंगामा हुआ। बरेली से करीब 12 यात्रियों ने अहमदाबाद का रिजर्वेशन करवाया था। रिजर्वेशन के वक्त अहमदाबाद का स्टॉपेज नजर आ रहा था। टिकट बुकिंग के बाद शनिवार को नियत समय पर लोग ट्रेन में सवार हो गए। करीब 250 किमी की यात्रा करने के बाद दिल्ली में उन्हें टीटी से जानकारी मिली कि ट्रेन का रूट परिवर्तन कर दिया गया है। दिल्ली के बाद रेवाड़ी, गांधीनगर, अजमेर होकर अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन अब भुज के लिए बदले हुए रूट से चल रही है। 
विज्ञापन


40 फीसदी यात्री अहमदाबाद के लिए सवार 
आला हजरत मेें शनिवार को सफर करने वाले करीब 40 फीसदी यात्री अहमदाबाद के लिए चढ़े थे। यात्रियों के अनुसार रिजर्वेशन के दौरान रेलवे ने ऐसी जानकारी नहीं दी। प्लेटफार्म अचानक बदलने पर जानकारी देने वाला महकमा ने पूरी ट्रेन का रूट बदला, लेकिन किसी भी यात्री के पास मैसेज तक नहीं आए। नेट पर चेक करने पर रूट बदलने की जानकारी नहीं दिख रही थी। यात्रियों ने रेल मंत्री को ट्विट करके अपनी शिकायत दर्ज करवाई। 

200 किमी की अतिरिक्त होगी यात्रा 
दिल्ली आने पर रूट परिवर्तन की बात उजागर होने पर यात्रियों में इसलिए भी गुस्सा नजर आया क्योंकि अहमदाबाद पहुंचने के लिए दूसरे स्टेशनों से उन्हें करीब 200 किमी की अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ेगी। उन्हें आर्थिक और समय की चोट सहनी पड़ेगी। दिल्ली से लेकर अजमेर तक स्टेशनों पर यात्रियों के हंगामें के दौरान अधिकारी भी उन्हें समझाने में असमर्थ नजर आए। 

बाढ़ के बाद चल रही है मरम्मत 
बीती 22 जुलाई को बाढ़ आने के बाद अहमदाबाद से भुज तक करीब 5 किमी का रेलखंड प्रभावित हो गया। ट्रेनों को पहले कॉसन लेकर गुजारा गया, लेकिन अब अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक लेकर मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इसके बाद सिर्फ अहमदाबाद में अंतिम स्टॉपेज वाली ट्रेन भेजी जा रही है। 
विज्ञापन

---------------
कोड --- 
मुख्यालय में इस बाबत जानकारी नहीं है। लिखित सूचना नहीं दी गई है। रेलवे सभी सूचनायें यात्रियों तक पहुंचाता है, अगर ऐसा हुआ तो मैं दिखवा लेता हूं। 
- एके सिंघल, डीआरएम मुरादाबाद 

बाढ़ का पानी ट्रैक पर भरने के बाद ब्लॉक लिया गया है। अहमदाबाद से भुज रेलखंड के बीच पांच किमी का ट्रैक 22 जुलाई को आई बाढ़ के बाद ट्रेन यातायात प्रभावित हो गया है। अभी तीन दिन तक मरम्मत काम चलेगा। ट्रैन पालनपुर से घुमाई जा रही है। 
- प्रदीप कुमार, रेल मंडल अहमदाबाद     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें