छात्रा दूसरे युवक से करती थी बात
पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवांश ने बताया कि वह पढ़ाई में ठीक नहीं है, इसलिए छात्रा उसे भाव नहीं दे रही थी। उससे नाता तोड़कर छात्रा ने दूसरे युवक से बात शुरू कर दी तो उसे बहुत बुरा लगा। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी ने बताया कि रात में वह काले कपड़े पहनकर छज्जे के सहारे छत पर चढ़ा और छात्रा पर एसिड फेंककर फरार हो गया। उसे नहीं पता था कि छात्रा का भाई भी उसी के बेड पर था। यह बात उसे बाद में पता लगी। उसने बताया कि वह धोखे की आग में जल रहा था। उसने दोनों के मोबाइल की चैट हासिल कर छात्रा को धमकी भी दी थी।