फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई बीए एलएलबी की परीक्षा

विज्ञापन
बरेली कॉलेज से परीक्षा देकर लौटते छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने कोविड से बचाव के इंतजाम न होने पर जताई आपत्ति

बरेली। लॉ की परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए इस बार विश्वविद्यालय के निर्देश पर बरेली कॉलेज प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को बीए एलएलबी की परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन परीक्षा देकर बाहर निकलने के बाद छात्रों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन न होने की शिकायत प्राचार्य से की।
विज्ञापन

बीए एलएलबी की परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रवेश के दौरान ही परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। जो छात्र मोबाइल और प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर पहुंचे थे, उन्हें बाहर ही रखवा दिया गया। पूर्वाह्न 11 बजे विश्वविद्यालय से विधि संकायाध्यक्ष और उड़न दस्ता में शामिल डॉ. अमित सिंह औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। परीक्षा खत्म होने के बाद कई छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने पर आपत्ति जताई।
छात्रों का कहना था कि नियमानुसार परीक्षा से पहले कक्ष और फर्नीचर को सैनिटाइज कराना चाहिए था। बगैर मास्क लगाए कई परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इनमें से कुछ सर्दी, जुकाम से पीड़ित थे। नियमानुसार उनकी जांच करानी चाहिए थी। मगर, जिम्मेदारों की ओर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए क ोई इंतजाम नहीं किए। उन्होंने प्राचार्य से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की मांग की है। उधर, परीक्षा देने के बाद बाहर निकले छात्रों के बीच में भी दो गज की दूरी का कोई पालन नहीं दिखाई दिया। एक-दूसरे से सटकर परीक्षा पर चर्चा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें