फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड, एमएड द्वितीय वर्ष की फीस तय

Thu, 22 Sep 2016 01:40 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस में बीएड, एमएड द्वितीय वर्ष की फीस 17560 रुपये तय कर दी है। फीस का निर्धारण विश्वविद्यालय कमेटी ने किया। इसके लिए बुधवार को छात्र-छात्राओं ने कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य का घेराव किया। इसके बाद कुलसचिव ने फीस निर्धारण का आदेश जारी कर दिया। 30 सितंबर स्कालरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इसमें फीस का उल्लेख करना होता है इसलिए छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय से जल्द से जल्द फीस निर्धारण की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पर कुलसचिव ने पिछले सप्ताह प्रथम वर्ष की तरह ही द्वितीय वर्ष में भी 32 हजार रुपये फीस घोषित कर दी थी। इसका छात्रों ने विरोध किया। इसके बाद विश्वविद्यालय को कमेटी में फीस निर्धारित करने का निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष से बीएड और एमएड दो वर्ष का हो चुका है लेकिन विश्वविद्यालय ने अपने कैंपस में द्वितीय वर्ष की फीस का निर्धारण अभी तक नहीं किया था। छात्र-छात्राओं ने बुधवार को विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह यादव और छात्र नेता गजेंद्र पटेल के नेतृत्व में कुलसचिव का घेराव किया। कुलसचिव ने एजूकेशन के डीन से निर्धारित फीस लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें