फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षाः सभी परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, पर्यवेक्षकों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पर्यवेक्षकों ने केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

नौ अगस्त को परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षा केंद्रों को किया जाएगा सैनिटाइज

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन नौ अगस्त को होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय में लखनऊ से आए पर्यवेक्षकों ने केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर परीक्षा संपन्न कराने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। बैठक के बाद पर्यवेक्षकों ने कई परीक्षा केंद्रों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 30 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा में 14800 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा से पहले ही सभी परीक्षा केंद्रों के कक्षों को सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षार्थियों को मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों की फोटो और वीडियोग्राफी भी होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सेंटरों को सैनिटाइजेशन के लिए 20 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से बजट दिया जाएगा। केंद्र प्रभारियों ने इसे काफी कम बताया है। बैठक में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर सुनीता पांडेय, उच्च शिक्षाधिकारी राकेश कुमार, बरेली कॉलेज की प्राध्यापक डॉ. चारू मेहरोत्रा आदि मौजूद रहीं।

अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, बायोमैट्रिक से लगेगी हाजिरी

कोरोना संक्रमण को देेखते हुए इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा के सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के साथ ही उनकी बायोमैट्रिक हाजिरी लगेगी। इसके लिए परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के मोबाइल में एक एप डाउनलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें