फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने लिया फैसला

Wed, 10 Apr 2019 12:31 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
परीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएड की राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नोडल अफसर और नोडल कोआर्डिनेटर की बैठक हुई। इस दौरान परीक्षा के राज्य समन्वयक एवं अन्य अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। परीक्षा 15 अप्रैल को 1216 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में, सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि इस बार बीएड की प्रवेश परीक्षा भी सीसीटीवी की निगरानी में होगी और ऑनलाइन मॉनीटरिंग के जरिये रुहेलखंड विश्वविद्यालय निगरानी करेगा। परीक्षा शुरू होने से अधिकतम 30 मिनट पहले और शुरू होने के अधिकतम 30 मिनट बाद तक अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। इसके बाद पेपर खत्म होने पर ही परीक्षार्थी केंद्र से बाहर आ सकेंगे। 

मोबाइल समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निषेध होंगे। सिर्फ केंद्र अध्यक्ष, केंद्र सहायक, पर्यवेक्षक और डीएम की ओर से नामित केंद्र प्रतिनिधि को ही मोबाइल रखने की छूट होगी। परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र की दो प्रति के साथ ही वैध पहचान प्रमाणपत्र लाना होगा। गड़बड़ी रोकने लिए उपस्थिति बायोमीट्रिक के जरिए होगी और परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में पीसीओ, इंटरनेट कैफे एवं फोटोस्टेट की दुकानें बंद करा दी जाएं।
विज्ञापन


 सभी परीक्षा केंद्रों को प्रश्नपत्र परीक्षा के दिन ही मिलेंगे। अब 11 अप्रैल को विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की बैठक होगी। 13 अप्रैल को प्रेक्षक और नोडल अधिकारी पुलिस एवं प्रशासन के साथ मीटिंग करेंगे। 14 अप्रैल को पर्यवेक्षक केंद्रों पर जाकर सिटिंग प्लान चेक करेंगे। बैठक में कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला, कुलसचिव प्रो. संजय मिश्रा, परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती, प्रो. एसके पांडेय, एसके वर्मा, एसएस बेदी समेत नोडल अफसर और नोडल कोआर्डिनेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिलेवार प्रतिभागी एवं परीक्षा केंद्र
आगरा-4497-89
अलीगढ़-17613-35 
अयोध्या-23668-47
आजमगढ़-36778-73
बरेली-35688-71
गाजियाबाद-25154-50
गोरखपुर-50776-102
जौनपुर : 32069 : 64
झांसी : 17291 : 34
कानपुर : 45590 : 91
लखनऊ : 72745 : 145
मेरठ : 49065 : 98
मुरादाबाद : 34490 : 69
प्रयागराज : 59940 : 120
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें