फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट फ्रेंडली होगी बीएड की काउंसलिंग, जल्द घोषित होगी तारीख

Fri, 31 May 2019 10:04 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बीएड की काउंसलिंग के लिए फिलहाल विश्वविद्यालय ने अब तक कोई तारीख तय नहीं की है। मगर इससे पूर्व की-नोट जारी करने की तैयारी चल रही है ताकि काउंसलिंग में छात्र-छात्राओं को कोई समस्या न हो। काउंसलिंग पांच जून के आसपास होने की संभावना है। काउंसलिंग को स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने के लिए भी विश्वविद्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राज्यस्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई थी। 15 अप्रैल को हुई प्रवेश परीक्षा में प्रदेश भर से 5,66,399 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। बुधवार को इसकी रैंकिंग भी जारी की जा चुकी है। इससे पूर्व विश्वविद्यालय ने एक जून से काउंसलिंग शुरू करने की घोषणा की थी मगर रैंकिंग में देरी होने के चलते काउंसलिंग का शेड्यूल अब तक घोषित नहीं हो सका है।

हालांकि, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जल्दी ही इसे घोषित करने की सूचना जारी कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि काउंसलिंग पांच जून से शुरू हो सकती है। वहीं, काउंसलिंग को स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने के लिए भी विश्वविद्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया, काउंसलिंग से पहले अभ्यर्थियों के लिए की- नोट जारी किया जाएगा। इसमें काउंसलिंग के लिए बिंदुवार पूरी जानकारी होगी ताकि कॉलेज लॉक करते समय उन्हें कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें