फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम इस लायक नहीं कि टिप्पणी करूं: नाईक

Sat, 10 Sep 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां की आपत्तिजनक टिप्पणी से खफा प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि आजम इस लायक नहीं कि उन पर कोई टिप्पणी करूं। शुक्रवार को यहां दो कार्यक्रमों के सिलसिले में आए राज्यपाल से पत्रकारों ने आजम के आपत्तिजनक बयान को लेकर सवाल किया तो बोले- आजम खां अखिलेश सरकार में मंत्री होने के बावजूद जो वक्तव्य करते रहते हैं उस पर मैं किसी भी तरह की टीका टिप्पणी को अनुचित मानता हूं क्योंकि राज्यपाल पद की एक गरिमा होती है इसलिए उनके बारे में कुछ कहना नहीं चाहता। वह इस लायक नहीं हैं। रामनाईक ने सियासत में व्यक्तिगत टीका टिप्पणी को भी गलत बताया। कहा कि विधानसभा चुनाव निकट हैं इसलिए राजनीति में संयम बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। किसी भी तरह की व्यक्तिगत टीका टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। आरोप-प्रत्यारोप भी दायरे में होने चाहिए। प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि हालात किसी से छुपे नहीं हैं। खराब कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जेलों में चल रही हड़ताल पर उन्होंने प्रदेश के कारागार मंत्री से बात की है। उनसे कहा है कि ऐसे मामलों में जरूरत पड़े तो कड़ा निर्णय लिया जाए लेकिन हड़ताल खत्म कराई जाए ताकि जेलों में व्यवस्था बरकरार रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें