बरेली। जोगी नवादा में आयोजित दंगल में बुधवार को 12 मुकाबले खेले गए। कासगंज के तूफान पहलवान के आगे बरेली के गुलाब अखाड़े के अयूब पहलवान टिक न सके। नौ मिनट के इस मुकाबले में पहले दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को थकाने का प्रयास किया। अयूब पहलवान ने तूफान को चित करने की कोशिश तो कई बार की, पर कामयाब न हुए। पांच मिनट बीतते ही तूफान पहलवान ने अयूब को चित कर दिया। प्रवीन और सारिक पहलवान के बीच 2100 रुपये का इनामी मुकाबला बराबरी पर छूटा। मुकाबले के दौरान दोनों पहलवान घायल भी हो गए। अलीगढ़ के रिंकू को हरियाणा के सोनू ने धूल चटाई। देवा बनाम गुलाम नवी, अवनीश बनाम फैजान, शारिक बनाम प्रवीन, रवि बनाम इरफान, सुरेंद्र बनाम इरफान, बाबर बनाम मुन्ना, फईम बनाम समीर के मुकाबले बराबरी पर छूटे। संवाद