फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धड़ाधड़ बिक रहे अयोध्या-काशी के टिकट, ट्रेनों पर बढ़ा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रयागराज के साथ ही अयोध्या, काशी और हरिद्वार के टिकटों की बिक्री तेज हो गई है। मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं की भी अच्छी तादाद है। कई श्रद्धालु प्रयागराज के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिलने पर गंगा में डुबकी लगाने हरिद्वार जा रहे हैं। महाकुंभ विशेष ट्रेनों के साथ ही बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को निरस्त कर बरेली-लखनऊ के बीच चलाया जा रहा है। इसके बावजूद ट्रेनों पर सामान्य श्रेणी के यात्रियों का काफी दबाव है।
विज्ञापन

इन दिनों जंक्शन पर यात्रियों का आवागमन दोगुना हो गया है। सामान्य दिनों में रोज जहां चार-पांच हजार जनरल टिकटों की बिक्री होती थी, इन दिनों यह आंकड़ा 13-14 हजार तक पहुंच रहा है। नियमित के अलावा रेलवे बरेली होते हुए 14 महाकुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन भी कर रहा है। इसके बाद भी ट्रेनें ठसाठस होकर चल रहीं हैं। शनिवार और रविवार को ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को 14308 बरेली-प्रयाग पैसेंजर जंक्शन से फुल होकर चली। इधर, दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों के पहले से फुल होने के कारण सामान्य श्रेणी के यात्रियों को सवार होने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी।
वाराणसी की कई ट्रेनों में नो रूम
प्रयागराज के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री वाराणसी के लिए हो रही है। बरेली होते हुए वाराणसी के लिए रोजाना औसतन 12 ट्रेनें जाती हैं। मार्च के पहले सप्ताह तक किसी भी ट्रेन की स्लीपर या एसी श्रेणी में कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं। 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 140 तक पहुंच गई है। एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में भी वेटिंग 30 तक है।
विज्ञापन

15120 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस में 23, 25 और 27 फरवरी को सभी श्रेणियों में नो रूम हैं। यही स्थिति 13152 कोलकाता एक्सप्रेस की है। सप्ताह में एक दिन चलने वाली 15938 न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग है। 13010 दून एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 150 के पार है। 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल में 28 फरवरी तक नो रूम है। 20504 राजधानी एक्सप्रेस में 28 फरवरी और एक मार्च को नो रूम है। अन्य ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं हैं।
हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी, वंदे भारत में भी लंबी वेटिंग
बरेली होते हुए हरिद्वार के लिए रोजाना औसतन 10 ट्रेनें आती-जाती हैं। इनमें देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। इसकी चेयरकार श्रेणी में 28 फरवरी तक वेटिंग 50 के पार पहुंच गई है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली 12327 उपासना एक्सप्रेस में बुकिंग बंद हो गई है। 13009 दून एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में नो रूम है। अन्य श्रेणियों में वेटिंग 50 के पार पहुंच चुकी है। 15005 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है। इन ट्रेनों में हरिद्वार से वापसी के लिए भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। हालांकि, सप्ताह में एक दिन चलने वाली 15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस में आरएसी श्रेणी में टिकट उपलब्ध हैं।
रामलला के दर्शनार्थी भी कम नहीं
अयोध्या में सरयू में डुबकी लगाने व रामलाला के दर्शन करने वालों की संख्या भी कम नहीं है। अयोध्या के लिए अप-डाउन 12 ट्रेनों का संचालन होता है। 14236 बरेली-वारणसी एक्सप्रेस को छोड़ दें तो अन्य किसी ट्रेन में पांच मार्च तक कन्फर्म टिकट नहीं हैं। 14206 अयोध्या एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 60 के पार है। अन्य श्रेणियों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। 13010 दून एक्सप्रेस, 15934 न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में वेटिंग 100 तक पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें