फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामलेः शहर में अभी जारी रहेगा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या मामले को लेकर शनिवार को पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। इसी तरह रविवार को भी सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर सक्रिय रहेंगे। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों को सचेत रहने और हालात की लगातार रिपोर्ट देने के कड़े निर्देश दिए हैं। शनिवार को अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सरकारी मशीनरी अलर्ट रही। प्रशासन और पुलिस के बड़े अफसर भी निगरानी के लिए देर रात तक दौरा करते रहे। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि पूरे माहौल पर कड़ी निगरानी रखते हुए रविवार को भी अलर्ट रहेगा। सभी पुलिस और प्रशासन के अफसर दौरा करते हुए हालातों पर नजर रखेंगे। संवेदनशील जगहों पर फोर्स की ड्यूटी भी रहेगी। डीएम ने बताया कि रविवार के बाद तय होगा कि अलर्ट को इसी सख्ती के साथ आगे और कितने दिन जारी रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें