फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों में झड़प की सूचना पर हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के करीब दो घंटे बाद दो समुदायों में झड़प की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिस स्थान पर झड़प की सूचना दी गई वह मिश्रित आबादी का इलाका है। ऐसे में मौके पर काफी तादाद में फोर्स पहुंच गया लेकिन सूचना फर्जी निकली। मौके से पुलिस ने सूचना देने वाले को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब एक बजे यूपी 100 को कॉल करके युवक ने सूचना दी कि सेटेलाइट के करीब विशाल मेगामार्ट के पास दो समुदायों के बीच झड़प हो गई है। इस पर इंस्पेक्टर बारादरी नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सब कुछ सामान्य था। पुलिस ने यहां से सूचना देने वाले रजत गुप्ता नाम के युवक को हिरासत में ले लिया। वह शाहजहांपुर के तिलहर का रहने वाला है। यहां महेंद्र नगर में रहता है। पूछताछ में पता लगा कि रजत मानसिक मंदित है। उसके परिवार वाले भी थाने आ गए। इन लोगों ने उसके मानसिक मंदित होने के प्रमाण पुलिस के सामने रखे। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया युवक को करीब दो साल पहले सड़क हादसे में सिर में गंभीर चोटें आई थीं। मानसिक मंदित होने के चलते उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें