फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसले के वक्त दरगाह आला हजरत की गलियों में रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टीवी पर जैसे ही कोर्ट का फैसला प्रसारित होने वाला था उससे पहले ही दरगाह आला हजरत पर सन्नाटा छा गया। यहां तक कि बाहर से रोजमर्रा के आने वाले जायरीन भी बहुत कम दिखे।
विज्ञापन

दरगाह पर सुबह में जरूर थोड़ी बहुत चहलपहल रही। लगभग साढ़े दस बजते-बजते दरगाह की गलियों में सन्नाटा छा गया। गली में रहने वाले सारे परिवार के लोग अपने-अपने घरों में चले गए थे। वहां के तमाम दुकानदार भी दुकानें बंद करके अड़ोस-पड़ोस के घरों में टीवी के सामने बैठ गए। वहीं आला हजरत परिवार के तमाम लोगों के घरों के बाहर सन्नाटा था। दरगाह पर जरूर कुछ अकीदतमंद बने रहे। दोपहर बाद दरगाह की गलियों में फिर से लोगों की आवाजाही सामान्य हो गई। इस बीच लोग जब बाहर निकले तो फैसले को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया। फिर सबके अपने-अपने तर्क थे और अपनी-अपनी बातें। यह सिलसिला फिर चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें