फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग के लिए ग्रामीणों में बढ़ी टीकाकरण के प्रति जागरूकता

विज्ञापन
यूपीएचसी नगरिया, इज्जतनगर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

भ्रांतियों के चलते पहले टीकाकरण से थी दूरी, अब वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे आगे
विज्ञापन

30 हजार की आबादी वाले गांव ईंधजागीर में अब तक करीब डेढ़ हजार लोग प्रतिरक्षित

नवाबगंज। कोरोना से ग्रामीणों को बचाने के लिए उन्हें वैक्सीन के सुरक्षा कवच से लैस करने की जनप्रतिनिधियों ने ठानी है। लगातार जागरूक करने का असर है कि 30 हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत ईंधजागीर में अब तक डेढ़ हजार लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। शेष लोगों को प्रतिरक्षित कराने के लिए युवाओं ने कमान संभाल ली है।
कोरोना की भयावहता से बचाने के लिए अब ग्रामीणों को जागरूक करने का जिम्मा युवाओं ने संभाल लिया है। ग्रामीणों का ऑक्सीमीटर से आक्सीजन लेवल और थर्मल स्कैनर से तापमान जांचा जा रहा है। जो संदिग्ध मिल रहे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर हाल में वे खुद को अपने परिवार को सुरक्षित करने के प्रति सजग हैं। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चल रहा है। ईंधजागीर के प्रधान प्रेमशंकर गंगवार ने बताया कि टीकाकरण को गति देने के लिए गांव में बैठकें भी हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में कैंप लगवाकर ग्रामीणों को टीके लगवाने की योजना है।

मैंने टीका लगवा लिया है। कोई दुष्प्रभाव नजर नहीं आया है। वैक्सीन को लेकर बेवजह की अफवाहें फैलायी जा रही हैं। कोरोना से जंग में गांव के सभी लोग आगे आ रहे हैं। पंजीकरण और टीका लगवाने में उनका हर तरह से सहयोग किया जा रहा है। - महेंद्र पाल सिंह

विज्ञापन


परिवार समेत मैंने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। गांव के जिन लोगों ने अभी टीकाकरण नहीं कराया है, उन्हें जागरूक कर रहा हूं। कई लोग टीका लगवाने से हालत गंभीर होने की बात कहते हैं। इस भ्रम को दूर करने का भी प्रयास कर रहा हूं, ताकि सभी प्रतिरक्षित हो सकें। -जितेंद्र पाल सिंह
विज्ञापन


टीके की उपलब्धता और लोगों की सहभागिता ऐसे ही बनी रही तो दो माह में पूरा गांव प्रतिरक्षित हो जाने की उम्मीद है। मैंने अपने परिवार के लोगों को वैक्सीन लगवा दी है। कुछ लोगों को वैक्सीन के बारे में गलत जानकारी है, उन्हें सही जानकारी देकर भ्रम दूर करने का प्रयास कर रहा हूं। - नरेंद्र पाल

  • ईंधजगीर: एक नजर में
  • आबादी - करीब 30 हजार

मतदाता

  • पुरुष 4500, महिलाएं 4000
  • अब तक 1450 लोग प्रतिरक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें