फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाल वैज्ञानिक लक्षिता पांडे और मनु तोमर का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीपीएम कॉलेज की बाल वैज्ञानिक लक्षिता पांडे और मनु तोमर के मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग के लिए चयनित हुए हैं। गिरीश प्रसाद मेमोरियल कॉलेज में मंगलवार को आयोजित विज्ञान अभिमुखीकरण कार्यक्रम में दोनों छात्राओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। राज्य स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों के मॉडल ने लोगों को प्रभावित किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य रश्मि सरदाना व मुख्य अतिथि उप निदेशक (शिक्षा) शशि देवी शर्मा ने दोनों छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

अपर शोध अधिकारी अजय गंगवार ने कहा, छात्राओं ने जनपद को गौरवान्वित किया है। दोनों ने मलेरिया से बचाव के लिए हर्बल उत्पाद बनाया था। विद्यालय के प्रबंधक योगेश प्रसाद ने सभी का आभार जताया। शिक्षक गाइड श्वेता मिश्रा, फरहान अहमद, प्रवीण कुमार शर्मा और गुरमीत कौर आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें