फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवध-असम कमाई में तो बाघ ऑक्यूपेंसी में अव्वल, सुविधाओं में फिसड्डी

Sun, 05 May 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच चलने वाली 15909/15910 अवध-असम एक्सप्रेस कमाई के मामले में अव्वल है। इज्जतनगर मंडल की 15013 जैसलमेर-रामनगर एक्सप्रेस भी इस सूची में 15वें स्थान पर है। ऑक्यूपेंसी के मामले में बाघ एक्सप्रेस शीर्ष पर बनी हुई है। इसके बाद भी रेलवे इन ट्रेनों में यात्रियों को सुविधाएं देने के मामले में फिसड्डी साबित हो रहा है। बरेली होकर गुजरने वाली ट्रेनों में गर्मी के सीजन में पानी खत्म होने, एसी खराब होने की शिकायतें आम हैं। बाघ एक्सप्रेस में अब तक एलएचबी कोच भी नहीं लग सके हैं। जर्जर रैक के सहारे इसका संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे ने हाल ही में सर्वाधिक कमाई व ऑक्यूपेंसी वाली 25 ट्रेनों की सूची जारी की है। उत्तर रेलवे की असम-अवध एक्सप्रेस और इज्जतनगर मंडल की जैसलमेर-रामनगर एक्सप्रेस व बाघ एक्सप्रेस इस सूची में शामिल हैं। बाघ एक्सप्रेस की ऑक्यूपेंसी सर्वाधिक 253 फीसदी है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि हर वर्ष बेहतर कमाई और ऑक्यूपेंसी वाली ट्रेनों की सूची जारी होती है। इस बार इसमें उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की आठ ट्रेनों को स्थान मिला है। ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें