फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें

Wed, 26 Aug 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती आपराधिक घटनाओं व साइबर स्टॉकिंग जैसे अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए अमर उजाला की ओर से मंगलवार को महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। थाने पहुंचीं मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा व अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला थाने की बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक पुष्पांजलि सिसौदिया ने छात्राओं को बताया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। रात के समय अकेला होने और कोई सवारी न मिलने पर 112 डायल करें। पीआरवी से आपको सुरक्षित घर छोड़ा जाएगा।
उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने को कहा। बताया कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। अनजान लोगों से संपर्क करने से बचना चाहिए। कहीं यात्रा पर जाने, घर पर अकेले होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। अपराधी इसका फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन

कई बार साइबर स्टॉकर हम पर नजर रख रहे होते हैं, और हमें इसकी जानकारी ही नहीं होती। उन्होंने छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 1930 व महिला हेल्पलाइन 1090 व राष्ट्रीय महिला हेल्प लाइन 181 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वयं भी इस तरह के अपराधों से बचें, और अपने छोटे भाई-बहनों को भी सतर्क रहने की सलाह दी।
अखबार पढ़ने के लिए किया प्रेरित
उपनिरीक्षक पुष्पांजलि सिसौदिया ने छात्राओं को अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इससे हमारी जनरल नॉलेज मजबूत होती है। हम कई तरह की जानकारियों से अप-टू-डेट रहते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की 57 छात्राएं व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें