बरेली। अक्षय तृतीया व सहालग का सीजन शुरू होते ही ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में कारों की बुकिंग होने लगी है। बाजार में एसयूवी कारों की मांग सबसे ज्यादा है। कम रेंज में कई कंपनियों ने अच्छे फीचर लॉन्च किए है जो ग्राहकों को लुभा रहे है। कई ग्राहक अक्षय तृतीया तो कई सहालग पर बुकिंग ले रहे है। अप्रैल में करीब 1500 से अधिक कारों की बिक्री होने का अनुमान है।
सहालग के दौरान ऑटोमोबाइल कारोबारी के चेहरे ख्रिले हुए है। ग्राहक आकर्षक फीचर के साथ ही लग्जरी कारों की मांग कर रहे हैं। संचालक बताते है कि लग्जरी कारों में स्टेयरिंग से ही पूरी कंट्रोलिंग के चलते सफर को सुरक्षित और आरामदायक माना जा रहा है। सनरूफ वाली कारों की मांग भी बढ़ी है। कारों में यह सुविधाएं 10 से 15 लाख तक की कारों में है, ऐसी कारों की मांग में भी उछाल आया है। एडॉस सिस्टम वाली कारों की ग्राहक मांग कर रहा है।
ईवी कारों की भी पसंद
शहर का उच्च वर्ग ईवी कारों की पसंद कर रहा है। यह चलाने में आरामदायक व सुरक्षित मानी जाती है। शोरूम संचालन बताते है कि यह पूरी तरह से इंटरनेट से कनेक्ट रहती है, कार में कोई खराबी आने पर वह उसे तुरंत ही ड्राइवर को बता देती है। ईवी कार 230 किलोमीटर से लेकर 470 किलोमीटर तक चल रही है। इनकी कीमत 7.60 लाख से लेकर 27 लाख रुपये तक है। अप्रैल में ही 100 ईवी कारों की बिक्री हुई है। कपंनियों ईवी कारों में गांरटी व वारंटी भी अधिक दे रही है।
बयान फोटो
सहालग को देखते हुुए कार की बुकिंग हो गई है और उनकी डिलीवरी भी दी जा रही है। इस बार एसयूवी कारों की मांग ज्यादा है। - अमित मनोहर, कॉमर्शियल ग्रुप
एमजी की ईवी सेगमेंट की कारों को अधिक पसंद कर रहा है। अप्रैल में डिलीवरी की संख्या अधिक है। इसी के साथ डीजल व पेट्रोल की कार भी बिक रही है। - सुजीत मलिक, ग्रुप जनरल मैनेजर, एमजी हेक्टर