बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात रामगंगा पुल के पास ऑटो में चालक का शव पड़ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
सुभाषनगर क्षेत्र के अंगुरी गांव निवासी अतुल सिंह ऑटो चालक था। शुक्रवार देर रात उसका शव रामगंगा पुल के पास ऑटो में मिला। परिजनों के मुताबिक अतुल की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाह रहे थे, जिससे लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है।
ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप: नौकरीपेशा लोगों को जाल में फंसाती थीं लड़कियां, हिमानी की गिरफ्तारी के बाद कई गैंग रडार पर
पुलिस का मानना है कि शराब अधिक पीने से मौत हो सकती है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर अखिलेश प्रधान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।