फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ऑटो, टेंपो के परमिट किए जाएंगे निरस्त

Sun, 30 Jun 2024 05:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब टेंपो और ऑटो के परमिट निरस्त किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रैफिक पुलिस ऐसे ऑटो और टेंपो की सूची तैयार कर रही है। परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में ऑटो के नए परमिट पर पाबंदी है। इसके बाद भी शहर में ऑटो की संख्या बढ़ रही है। देहात परमिट वाले ऑटो भी शहर में दौड़ाए जा रहे हैं। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा रही है। ऑटो और टेंपो चालक ट्रैफिक नियम तोड़ने से भी नहीं चूक रहे। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अब अवैध ऑटो-टेंपो के संचालन पर नकेल कसने की तैयारी है। एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि सूची तैयार कराई जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें