फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो वायरल: एसडीएम ने किसान को बताया दलाल, सेंटर पर धान की तौल नहीं होने की शिकायत पर भड़के 

Sat, 07 Nov 2020 05:18 PM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
ऑडियो वायरल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

किसान से अभद्रता को लेकर एक बार फिर एसडीएम तिलहर चर्चा में है। शुक्रवार को एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक किसान को दलाल बता रहे हैं। इससे पहले एक किसान को जेल भिजवाने की धमकी का आरोप था।  

विज्ञापन


पिछले सप्ताह एसडीएम वेद सिंह चौहान ने तिलहर मंडी में धान की तौल कराने गए किसान की शिकायत पर संबंधित केंद्र प्रभारी से पूछताछ करने के बजाय किसान को ही हड़काना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा था कि ज्यादा बकबक नहीं करो और न ही नेता बनो, वरना जेल भेज दिया जाएगा।

सार्वजनिक तौर पर हुई यह कहासुनी चर्चा में आई तो एसडीएम ने साफ कह दिया कि उनकी किसी से ऐसी कोई बात ही नहीं हुई। शुक्रवार को खुदागंज क्षेत्र के ताहरपुर, बमिहाना एवं भुंडी गांव के कुछ किसान मीरपुर क्रय केंद्र पर अपनी धान से भरी ट्राली को क्रय केंद्र पर तौल कराने के लिए ले गए थे, लेकिन केंद्र प्रभारी ने उनका धान लेने से मना कर दिया। अनुज कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र पर निरीक्षण को पहुंचे एसडीएम वेद सिंह को यह समस्या फोन पर बताई।
विज्ञापन


आरोप है कि एसडीएम पहले तो संयम होकर बात करते रहे और केंद्र प्रभारी का नाम पूछा। लेकिन बाद में अचानक उनका पारा हाई हो गया और वह शिकायतकर्ता किसान को दलाल कह बैठे। इससे किसान अनुज का गुस्सा भी भड़क उठा और उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी देकर फोन काट दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने इस बातचीत का वीडियो वायरल कर दिया। 

धान खरीद का सीजन चल रहा है। इसलिए तौल को लेकर किसानों से अक्सर शिकायतें मिलती रहती हैं और उनका समाधान भी कराया जा रहा है। धान की तौल को प्राथमिकता दी जा रही है। मैं किसी किसान को दलाल क्यों कहूंगा। मुझे ध्यान नहीं आ रहा कि किसी किसान से मेरा विवाद हुआ हो। जो भी ऐसा कह रहा है, झूठ बोल रहा है। - वेद सिंह चौहान, एसडीएम तिलहर

केंद्र प्रभारी के खिलाफ जांच के निर्देश
एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने भाजपा के जिला मंत्री सौरभ सिंह सोमवंशी की शिकायत पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी को ग्राम अर्जुनपुर पतराजपुर स्थित क्रय केंद्र के प्रभारी द्वारा किसानों से धान की खरीद नहीं किए जाने के मामले की जांच कर किसानों के धान की शत प्रतिशत खरीद कराने के निर्देश दिए हैं। भाजपा नेता ने एडीएम से शिकायत की थी कि इस क्रय केंद्र के प्रभारी किसानों से धान की खरीद नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें