फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'साहब यह पकड़ो मिठाई और हमें बचाओ', रिठौरा चौकी प्रभारी और एंबुलेंस चालक का ऑडियो वायरल

Mon, 13 Apr 2026 01:50 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में रिठौरा पुलिस चौकी के प्रभारी वैभव गुप्ता का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें चौकी पर खड़ी होने वाली एंबुलेंस का चालक मिठाई लेकर काम निपटाने की बात कर रहा है। इससे चौकी प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
ऑडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाने की रिठौरा पुलिस चौकी के प्रभारी वैभव गुप्ता का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि इस ऑडियो में एक एंबुलेंस चालक कथित तौर पर एक युवक से 'मिठाई लेकर काम निपटाने' की बात कर रहा है। इस ऑडियो के बाद चौकी प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन


वायरल ऑडियो में एंबुलेंस चालक फड़ लगाने वाले एक युवक से कह रहा है कि पुलिस से भागने पर अधिक धाराएं लगती हैं। अगर सीधे आते कहते और कहते कि साहब यह पकड़ो अपनी मिठाई और हमें बचाओ, कुछ अपने आप यह करते। इस पर फड़ लगाने वाला युवक कहता सुनाई दे रहा है, "साहब उस समय कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। 

चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने जवाब में कहा कि वह सब कुछ सुनने को तैयार थे और युवक उनके पास क्यों नहीं आया। युवक ने कहा कि जब यह विवाद चल रहा था, तब वह कैसे आता। चौकी प्रभारी गुप्ता ने बताया कि यह ऑडियो आठ माह पुराना है। उन्होंने किसी से कोई मिठाई मांगने से इन्कार किया है और आरोप लगाया कि यह ऑडियो फड़ लगाने वाले युवक ने ही बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फड़ लगाने को लेकर हुआ था विवाद 
यह मामला फड़ लगाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। हाइवे किनारे फड़ लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस घटना के बाद फड़ लगाने वाले युवक पर मामला दर्ज किया गया था। इसी संबंध में एंबुलेंस चालक और युवक के बीच यह बातचीत हुई थी।

सोशल मीडिया पर शिकायत
यह ऑडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है। कई लोगों ने चौकी प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस मामले में जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें