पीलीभीत। पांच दिवसीय बैंकिंग व अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की ओर से हड़ताल रहेगी। ऐसे में रविवार को सभी बैंकों में कामकाज किया जाएगा। जबकि सोमवार से तीन दिनों के लिए बैंक कर्मचारियों की ओर से हड़ताल की जाएगी। इससे कामकाज प्रभावित होगा।
बैंक कर्मचारियों की ओर से सोमवार से बुधवार तक तीन दिवसीय हड़ताल किए जाने का एलान पूर्व में ही कर दिया गया था। ऐसे में अब विभागीय अफसरों की ओर से रविवार को बैंक खोले जाने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर रविवार को कार्यदिवस होने की जानकारी दी जा रही है।
जिससे उपभोक्ता अपने जरुरी कामों को निपटा लें। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों का स्थाई समाधान निकाला जाए। जिससे वह लोग भी अपना काम कर सके। संवाद