फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्चियों से दुष्कर्म का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी बेटियों के साथ बेर खिलाने और पैसे देने का लालच देकर एक युवक पर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में उसकी तीन पुत्रियां गांव के बाहर सरकारी स्कूल पर बच्चों के साथ खेल रहीं थीं। तभी गांव का एक युवक आकर जंगल में बेर खिलाने और पैसे देने का लालच दिया। बच्चियां लालच में आकर जंगल में चली गईं। वहां आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। चिल्लाने पर आरोपी तीनों को छोड़कर भाग गया। बच्चियां घर आकर अपने परिजनों को जानकारी दी। इधर, प्रभारी निरीक्षक मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि वह मौके पर जाकर मामले की जांच करा रहे हैं। जांच में घटना सही पाई गई तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें