फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार

Wed, 09 Aug 2023 04:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। शादी तय होने के दौरान रिश्तेदारों का आना-जाना हो गया। युवती की शादी होने से पहले उसकी मां होने वाले चचेरे समधी के संपर्क में आ गई। दोनों का प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके बाद वह अपने चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
shahjahanpur love story - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। एक युवती की शादी तय करने के दौरान उसकी मां के संबंध चचेरे समधी से हो गए। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खी लीं। 
विज्ञापन


बेटी की शादी नहीं हो पाई, उससे पहले ही चार बच्चों की मां अपने प्रेमी समधी के साथ चली गई। दोनों को बुलाकर थाने पर पंचायत कराई गई, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई। 

प्रेमी ने भी उसका साथ दिया। जब महिला अपने पति के साथ जाने को राजी नहीं हुई तो पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया।

ये भी पढ़ें- प्रेमिका संग कमरे में था पति: पत्नी ने जासूस बनकर पकड़ा, शर्म से झुक गईं आंखें; दो साल से बोल रहा था ये झूठ
विज्ञापन

 

कलान क्षेत्र में तय की थी बेटी की शादी 

कांट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कलान थाना क्षेत्र के गांव में तय की थी। शादी तय होने के दौरान रिश्तेदारों का आना-जाना हो गया। युवती की शादी होने से पहले उसकी मां होने वाले चचेरे समधी के संपर्क में आ गई। दोनों का प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके बाद वह अपने चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।

पति के पास जाने को तैयार नहीं हुई पत्नी 

इसकी जानकारी होने पर दोनों परिवार के लोग हैरान रह गए। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया गया। जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया। वहां भी काउंसलिंग की गई। महिला किसी भी कीमत पर पति के पास जाने को तैयार नहीं हुई। 

 
विज्ञापन

थाने में महिला ने सबके सामने कह दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। प्रेमी भी तैयार था। इस पर पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें