फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी को जान से मारने की नीयत से गला दबाने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Apr 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव करमपुर ठाकुरान निवासी मोनिका सिंह ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में पति अंकित सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति आपराधिक प्रवृत्ति का है। कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर रिहा हुआ है।आरोप है कि 18 अप्रैल को पति अंकित ने जान से मारने की नीयत से मोनिका का गला दबाया। चीख सुनकर पड़ोसियों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक आरोपी मौके से भाग गया। मोनिका ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अंकित को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें