फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्मस्थल की दीवार पर दूसरे धर्म का स्लोगन लिख माहौल बिगाड़ने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर में एक धर्मस्थल की दीवार पर दूसरे धर्म से जुड़े स्लोगन लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। लोगों ने नाराजगी जताई तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

बिहारीपुर ढाल पर एक पुराना धर्मस्थल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन दिन पहले माहौल खराब करने के लिए किसी ने धर्मस्थल की दीवार पर दूसरे धर्म से जुड़े स्लोगन लिख दिए हैं। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया तो थोड़ी ही देर में वहां भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाल अमित पांडेय वहां पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। कोतवाल ने सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव को बुला लिया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में दोषी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। तब लोग मान गए। बिहारीपुर खत्रियान निवासी गौरव सक्सेना ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली में सामाजिक विद्वेष फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने कराई पुताई
पुलिस ने तत्काल ही दीवार पर लिखे हुए स्लोगन पर पुताई करा दी। इसके बाद भीड़ मौके से हट गई। तीन दिन पहले हुए इस घटनाक्रम को पुलिस ने छिपा लिया था। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय युवक की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनाक्रम तीन दिन पुराना है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ
-
धर्मस्थल के पास मदरसे के छात्रों को पीटने का वीडियो वायरल, तहरीर दी
बरेली। बिहारीपुर में एक धर्मस्थल के पास से गुजरते मदरसे के छात्रों से गाली-गलौज और मारपीट की गई। जमात रजा ए मुस्तफा संगठन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कोतवाली पहुंचा और कोतवाल अमित पांडेय को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

मोइन खान के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मारपीट की घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें स्थानीय लड़के ही मदरसे के छात्रों से मारपीट करते दिख रहे हैं। उनका संगठन इसकी निंदा करता है। इस मामले में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। कोतवाल ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। पत्र देने वालों में शईबउद्दीन रजवी, जुबैर नबी, सैयद इकरार अली, मुहम्मद कमर रजा, अमीर रज़ा, बिलाल रजा घोसी व अदनान रजा आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें