फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लिफ्ट देकर महिला डाककर्मी से दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 01 Oct 2024 05:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। कटरी क्षेत्र के एक गांव स्थित शाखा डाकघर में तैनात महिला कर्मी को लिफ्ट देकर कार सवार युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला कर्मी ने बताया कि 28 अगस्त को वह डाकघर से पैदल ही फतेहगंज पूर्वी आ रही थीं। रास्ते में मिले चठिया चटनपुर गांव के हरिओम ने फतेहगंज पूर्वी तक जाने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। आरोपी के गांव के कई लोगों के खाते उनकी तैनाती वाली ब्रांच में हैं। इस वजह से वह पहले से आरोपी को जानती हैं। परिचित होने के चलते ही वह कार में बैठ गईं। रास्ते में सुनसान जगह देखकर कार रोकने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर उसे उतारकर कार लेकर भाग गया। जैसे-तैसे वह घर पहुंचीं। सोमवार को डाककर्मी तहरीर लेकर थाने पहुंचीं। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें