फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे ने छात्रा को झाड़ियों में खींचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। शोहदे ने छात्रा का स्कूल जाना दुश्वार कर दिया है। स्कूल जाते समय छात्रा को झाड़ियों में खींच ले गया। उसने शोर मचाया तो राहगीर आ गए, जिसके बाद वह भाग निकला। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत की तो कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, आरोपी पक्ष ने घर जाकर भी उन लोगों को धमकाया।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर के एक गांव में रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा को एक शोहदा कॉलेज आते-जाते समय रोककर छेड़छाड़ करता है। परिजन का कहना है कि कई बार पुलिस में इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे शोहदे के हौसले बढ़ गए। शनिवार सुबह जब छात्रा कॉलेज जा रही थी तो शोहदे ने उसे रोक लिया और झाड़ियों में खींच ले गया। छात्रा के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे राहगीर पहुंच गए और फिर आरोपी भाग निकला। उसके डर के चलते छात्रा फिर कॉलेज नहीं गई और घर लौट गई। वहां जाकर उसने परिवार वालों को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद चाचा उसे लेकर थाना बिथरी चैनपुर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
समझौता न करने पर देख लेने की दी धमकी
छात्रा के चाचा ने बताया थाने में तहरीर देने की सूचना हुई तो शोहदे का पिता अपने परिवार वालों के साथ उनके पहुंचा। उन लोगों ने गालीगलौज कर धमकाया और समझौते का दबाव बनाया। समझौते से इनकार करने पर आरोपियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी और चले गए। वहीं, प्रभारी थानाध्यक्ष अली हसन का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। थाने में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें