नवाबगंज। कुंडरा कोठी में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को एक दबंग ने दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी उसे धमकी देते हुए भाग गया। इस मामले में छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा शुक्रवार को कोचिंग से घर लौट रही थी। वह जैसे ही कुंडरा गांव के पास पुल के नजदीक पहुंची। उसी बीच पीछे से प्रदीप कुमार निवासी बहादुरगंज, ऊंचा थाना, बहेड़ी ने उसे खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के विरोध पर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहंच गए। अपने आप को घिरता देख आरोपी भाग गया। संवाद