फतेहगंज पश्चिमी। दूसरे समुदाय के युवक ने टॉफी का लालच देकर छह साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार दोपहर बाद आरोपी शफीक को गिरफ्तार कर लिया। उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इलाके के एक गांव में छह साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची की मां ने बताया कि दूसरे गांव का रहने वाला शफीक टॉफी का लालच देकर उसे सुनसान गली में ले गया। वहां बच्ची के साथ दरिंदगी करने की कोशिश की। बच्ची के चीखने पर पड़ोसी महिला घर से बाहर निकल आईं। आरोपी को टोका तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और बच्ची को छोड़कर भाग गया।
इसके बाद मोहल्ले के लोग जुटे। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान करने के बाद पुलिस ने माधौपुर ओवरब्रिज के नीचे से शफीक को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
-
मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी भागा
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी भाग गया है। महिला ने रविवार सुबह तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह शाम को पति के साथ ईद मिलने गई थी। मोहल्ले में किराये पर रहने वाले युवक उनकी बेटी को अपने कमरे पर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सभी लोग आरोपी के कमरे पर पहुंचे। वहां से आरोपी पहले ही भाग गया। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित व आरोपी एक ही समुदाय के हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो