फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में बंद कर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी इरशाद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बच्ची के शोर मचाने पर महिला ने किया हंगामा तो भागा आरोपी
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की रिपोर्ट दर्ज की

बरेली। आजमनगर में सात वर्षीय बच्ची को दुकान में बंद करके दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की बच्ची शनिवार रात पौने नौ बजे आजमनगर में बिन्नी मस्जिद के पास इरशाद उर्फ राजा की दुकान से पॉपकॉर्न लेने गई थी, तभी इरशाद ने बच्ची को दुकान में बंद कर लिया और छेड़छाड़ कर उसके कपड़े उतारने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर उधर से गुजर रही महिला ने दुकान का शटर पीटते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी वहां से भाग निकला। रोती हुई बच्ची अपने घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। इसके बाद बच्ची के पिता ने कोतवाली जाकर घटना की तहरीर दी।

परिवार की महिलाओं पर बनाया दबाव तो खुद पहुंच गया आरोपी

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर परिवार की महिलाओं को हिरासत में ले लिया। उन पर दबाव बनाया कि अगर इरशाद को नहीं बुलाया तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद रविवार रात आरोपी खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पसंद के पॉपकॉर्न लेने का झांसा देकर बुलाया अंदर

बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा एक की छात्रा है। जब वह दुकान पर पहुंची तो इरशाद ने कहा कि उसके पास कई तरह के पॉपकॉर्न हैं। उसे कौन से पसंद हैं, यह वह खुद अंदर आकर देख ले, इसके बाद वह दुकान में चली गई तो उसने शटर बंद कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें