बरेली। बीएससी की छात्रा के साथ शोहदे ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। वह छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा है, मना करने पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। छात्रा ने कैंट थाने में आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैंट क्षेत्र में रहने वाली युवती बीएससी की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि कॉलेज जाते समय रास्ते में जैनुल आब्दीन छेड़खानी करता है। शादी नहीं करने पर वह तेजाब डालकर उसका चेहरा बिगाड़ने की धमकी देता है। कैंट थाना क्षेत्र में ही आरोपी के रिश्तेदार का घर है। वहां आकर वह छात्रा को अश्लील इशारे करता है।
30 जनवरी को छात्रा उधर से गुजर रही थी तो जैनुल ने उसको रिश्तेदार के घर में खींचकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने उसे बचाया। जैनुल के परिजनों से शिकायत की तो उन लोगों ने छात्रा की ही पिटाई कर दी। ब्यूरो
किशोरी से छेड़खानी, अपहरण की धमकी दी
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में आरोपियों ने घर में घुसकर मजदूर की नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर अपहरण की धमकी दी गई। कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। वह अपनी पांच बेटियों और एक बेटे के साथ घर पर रहती हैं। आरोप है कि 30 जनवरी को जब वह काम से बाहर गई थीं तो शब्बीर, खालिद और जीशान घर में घुस आए। उन्होंने नाबालिग बेटी की पिटाई करने के साथ अश्लील हरकतें कीं। शोर सुनकर उनकी अन्य बेटियां आईं तो धमकी देकर भाग गए। अब आरोपी स्कूल जाते समय रास्ते से बेटी का अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं। ब्यूरो