फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैंट में कक्षा तीन की छात्रा के अपहरण की कोशिश

Sat, 10 Feb 2024 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट में एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा तीन की छात्रा का शुक्रवार दोपहर को छुट्टी के समय अपहरण करने की कोशिश की गई।छात्रा के अनुसार जब वह स्कूल से बाहर निकली तो एक अंजान व्यक्ति ने यह कहते हुए उसका हाथ पकड़ लिया कि तुम्हारी वैन का एक्सीडेंट हो गया है। इसलिए हमारे साथ चलो। अंजान व्यक्ति को देखकर छात्रा हाथ छुड़ाकर पास में खड़ी वैन में बैठ गई। जानकारी पर परिजनों ने कैंट थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बदायूं रोड के पास गंगानगर में रहने वाले अश्वनी कुमार ने बताया कि उनकी साढ़े आठ साल की बेटी कैंट में एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। शुक्रवार को स्कूल की तरफ से दोपहर 12 बजे एकाएक छुट्टी कर दी गई। छात्रा रोजाना वैन से आती जाती है। स्कूल से निकलकर वह वैन की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक अंजान व्यक्ति उसके पास आया और छात्रा का हाथ पकड़कर कहने लगा कि उसकी वैन का एक्सीडेंट हो गया है, वह उसके साथ चले। अंजान व्यक्ति को देख छात्रा हाथ छुड़ाकर भागकर अपनी वैन में जाकर बैठ गई। घर आकर उसने परिजन को घटना के बारे में बताया। छात्रा ने यह भी बताया कि उसके हाथ छुड़ाने के बाद वह व्यक्ति अपने साथी से कह रहा था कि इसे छोड़ों दूसरे बच्चे को पकड़ लेते हैं। घटना का पता चलते ही परिजन कैंट थाने पहुंचे और तहरीर दी। छात्रा ने बताया कि अंजान व्यक्ति गोल टोपी पहने था व उसकी लंबी दाढ़ी थी। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें