बरेली। पोस्टमार्टम हाउस में उगाही का खेल लंबे समय से चल रहा है। ऐसे ही एक युवक को किसी शव के साथ आए लोगों ने शुक्रवार को दौड़ा लिया। मामले में अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
नीले रंग की बाइक पर बूथ अध्यक्ष लिखी प्लेट लगाकर एक युवक शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया। वह बाहर खड़े होकर यहां आए लोगों से बात करने लगा। फिर उसने खुद को पोस्टमार्टम हाउस का कर्मचारी बताकर जल्दी पोस्टमार्टम करने के नाम पर रुपये देने के लिए कहा।
लोगों को शक हुआ तो उन्होंने ड्यूटी कार्ड मांग लिया। इससे वह सकपका गया। लोगों ने उसे घेरकर पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मचारियों से शिकायत की। खुद को घिरता देखकर युवक बाइक लेकर फरार हो गया। लोगों ने उसका व उसकी बाइक का वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ब्यूरो